उत्तराखंड में बढ़ते अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है जिसकी जिम्मेदार कहीं ना कहीं उत्तराखंड की लचीली कानून व्यवस्था बन रही है। जो लोगो को यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है या फिर सिर्फ कुर्सियों पर आराम फरमाने के लिए। ऐसा ही कुछ हैरान कर देने वाला मामला उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रहा है ,जहां पर मनचले युवक की हरकतों से तंग आकर कक्षा 9 वीं की छात्रा ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने मामले की अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना इतनी गंभीर हो गई की मां को सीएम धामी से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का है जिसमें कक्षा 9 वीं की छात्रा ने मनचले से तंग आकर स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि जुलाई में आईटीआई थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इतना ही नही बल्कि छात्रा की मां ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद की गुहार लगाते हुए शिकायत लिखकर आत्महत्या की चेतावनी दी है। छात्रा की माँ ने शिकायत पत्र लिखकर कहा कि उनकी बेटी को इसी कॉलोनी का एक युवक स्कूल आते जाते समय फब्तियां कसता है और अश्लील हरकतें करता है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!