Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हिमालय दिवस पर संकल्प…

हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हिमालय सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के लिए जीवन रेखा है। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति और हिमालय संरक्षण का संकल्प लेना होगा।

सीएम धामी ने घोषणा की कि हर साल दो सितम्बर को “बुग्याल दिवस” मनाया जाएगा और बुग्याल दिवस से लेकर हिमालय दिवस तक एक सप्ताह पर्यावरण संरक्षण को समर्पित रहेगा। इस दौरान एक दिन हवा के लिए, एक दिन पानी के लिए, एक दिन जंगलों के लिए, एक दिन मिट्टी के लिए और एक दिन पहाड़ से मैदान तक जनजीवन के लिए समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए समिति भी बनाई गई है जो वर्षभर कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हिमालय बचेगा तो पूरी दुनिया बचेगी।