हल्द्वानी पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी हैपुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टीपी नगर क्षेत्र के सीएमटी कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान 32 वर्षीय राजेश पाण्डेय उर्फ रामा, पुत्र बल्लभ पाण्डेय को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 5.48 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने इस मामले में कोतवाली हल्द्वानी में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
उप निरीक्षक मनोज कुमार (प्रभारी चौकी टीपी नगर)
हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल
कांस्टेबल अनिल टम्टा

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!