बच्ची की मौत , संदेह पर खोदी गई कब्र…पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी एक परिवार काफी समय से गायत्री इन्कलेव में रहता हैं। जिनकी दो वर्षीय पुत्री की मंगलवार को संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई थी जिसके शव को परिजनों द्वारा गोपालपुर में दफना दिया गया था। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज चैक किए तो पडोस का ही एक युवक संदिग्ध परिस्थित में घूमता दिखाई दिया तो बच्ची की मां ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार व कोतवाली पुलिस को पत्र लिखकर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएं जाने की मांग के साथ-साथ आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार विकास अवस्थी पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की सुबह गोपालपुर पहुंचे और कब्र से बच्ची के शव को बाहर निकाला। शव का पंचनामा भर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। प्रधान पति जगदेव नौटियाल ने बताया कि तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए। तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैं।