जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का वाहन खाई में गिर गया, जिसमें दस जवानों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। यह हादसा भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना का वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई और 10 गंभीर रूप से घायल हो गए।मामूली रूप से घायल एक जवान का भद्रवाह हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सेना और स्थानीय प्रशासन ने घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाने में तेजी दिखाई।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पहाड़ी और कठिन इलाके होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। इसके बावजूद जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से 10 जवान मृत अवस्था में पाए गए, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों को बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!
रानीखेत की बेटी ने कर दिया कमाल, रोशनी नेगी का राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन