रानीखेत की बेटी ने कर दिया कमाल, रोशनी नेगी का राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन

उत्तराखण्ड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल करने वाली राज्य की इन प्रतिभावान बेटियों से हम आपको आए दिन रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही बेटी से रुबरू करा रहे है जिसका चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में हो गया है।


मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र के सिराढ़ गांव की रहने वाली और राजकीय इंटर कॉलेज कुलसीबी, द्वाराहाट की कक्षा 10 की छात्रा रोशनी नेगी की जो इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रतिभाग करने जा रही है। बताया गया है कि यह चैंपियनशिप 18 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक रांची में आयोजित की जाएगी, जहां देशभर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी कौशल का प्रदर्शन करेंगी।