उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,जारी हुई विस्तृत सूची”

उत्तराखंड के देहरादून से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शासन ने शुक्रवार देर शाम पुलिस महकमे में भारी फेरबदल करते हुए IPS अधिकारियों की एक विस्तृत तबादला सूची जारी कर दी। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 15 अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में शासन से लेकर फील्ड तक कई प्रमुख पदों में बदलाव किया गया है, जिनमें गृह विभाग का महत्वपूर्ण दायित्व भी शामिल है।

शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं और संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं। 

• इस फेरबदल के तहत IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट को गृह और कारागार विभाग में ‘अपर सचिव’ का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। 

• तबादले की सूची प्रमुख सचिव शैलेश बगौली के द्वारा जारी की गई है, जिसमें सभी अधिकारियों की नई तैनाती का विवरण शामिल है। 

• यह बड़े प्रशासनिक बदलाव का निर्णय देहरादून स्थित शासन मुख्यालय से शुक्रवार देर शाम लिया गया।