देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में चयनित 142 Assistant Professors को राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों में संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा भाव विकसित करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आयुष्मान योजना, सुपर स्पेशियलिटी विभाग, स्मार्ट स्वास्थ्य परियोजनाएं और मेडिकल कॉलेज विस्तार के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रही है। अब तक 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए हैं, जिससे 17 लाख से अधिक मरीजों का ₹3300 करोड़ से अधिक का कैशलेस इलाज हुआ।
राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। पहले से पांच कॉलेज संचालित हैं, जबकि दो निर्माणाधीन हैं। साथ ही सरकारी अस्पतालों में 356 Assistant Professors, 1248 नर्सिंग अधिकारी और 170 तकनीशियनों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!