Uttarakhand News: Haridwar में सुरक्षा अलर्ट,डेंसो चौक पर पुलिस ने चलाया व्यापक अभियान

उत्तराखंड के हरिद्वार में थाना सिडकुल क्षेत्र में डेंसो चौक पर आज व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, थाना अध्यक्ष नितेश शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। हर वाहन की बारीकी से तलाशी ली गई, संदिग्ध व्यक्तियों और दस्तावेज़ों की जांच की गई तथा प्रतिबंधित दवाइयों को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

सीओ यातायात ने साफ कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, संदिग्ध मूवमेंट या प्रतिबंधित सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागों की संयुक्त टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा के मामले में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और भी कड़ा किया जाएगा, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।