गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस-19 का खिताब

मुंबई – टीवी के इतिहास के सबसे चर्चित और रोमांचक रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का सफर रविवार रात भव्य ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया। इस सीज़न का प्रतिष्ठित खिताब लोकप्रिय अभिनेता गौरव खन्ना ने अपने नाम किया। उन्हें शानदार वोटिंग समर्थन मिला, जिसके दम पर उन्हें विजेता घोषित किया गया।

विजेता बनने के साथ ही गौरव खन्ना ने 50 लाख रुपये की इनाम राशि और चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की।

फरहाना भट बनीं रनर-अप

ग्रैंड फिनाले में गौरव खन्ना को कड़ी टक्कर फरहाना भट ने दी, जो इस सीजन की फर्स्ट रनर-अप रहीं।

यूपी में जश्न, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

गौरव खन्ना मूल रूप से उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और नोएडा व पश्चिमी यूपी में उनके फैंस की बड़ी संख्या मौजूद है। उनकी जीत के बाद फैंस में खुशी की लहर है और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

फैंस का कहना है कि गौरव ने इस बार पूरे सीजन में दमदार खेल दिखाया और वह इस जीत के सबसे बड़े हकदार थे।