दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की घटना पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में हताहत और घायल हुए लोगों के प्रति संवेदना जताई है।

उन्होंने इस घटना के मद्देनज़र प्रदेश के डीजीपी को राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

More Stories
उत्तराखंड में सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद