रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा!

देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘निनाद’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलाकारों के सम्मान में ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड के वृद्ध और अस्वस्थ कलाकारों को ₹6000 की मासिक पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि “कला और संस्कृति हमारी पहचान हैं,

और जो लोग इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वे समाज के प्रेरणास्रोत हैं।” उन्होंने बताया कि सरकार ने यह निर्णय इसलिए लिया है ताकि लोक कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में कार्यरत लोग सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की यह पहल राज्य के सैकड़ों लोक कलाकारों के जीवन में नई ऊर्जा और सम्मान का संचार करेगी।