मुख्यमंत्री धामी ने महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्नेह राणा को दी बधाई, 50 लाख सम्मान राशि की घोषणा

उत्तराखंड की बड़ी खबर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की स्टार क्रिकेटर स्नेह राणा से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए ₹50 लाख की सम्मान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा ने कठिन परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पबद्ध है।