उत्तराखंड : नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर, देर रात एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिर गया।
हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि पंद्रह लोगों को पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला है। पूरी घटना आमपड़ाव क्षेत्र की बताई जा रही है।

शनिवार देर रात करीब 10 बजकर 47 मिनट पर डायल 112 पर सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही चौकी ज्योलीकोट से उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल भट्ट भुट्टा मोड़ के पास का था, जहाँ टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ मिला। पुलिस और SDRF की टीम ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया और रातभर चली कार्रवाई के बाद 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायलों को एम्बुलेंस और हाईवे पेट्रोल कार की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, चंदन हॉस्पिटल और सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी भेजा गया।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!