देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा हमेशा पारदर्शिता की नीति पर काम करती है। उन्होंने बताया कि जब भी किसी स्तर पर भ्रष्टाचार की शिकायत मिली है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए गए व्यक्तियों पर कार्रवाई भी की गई है।
जोशी ने कहा कि धामी सरकार बनने के बाद अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में करीब ढाई सौ लोग जेल जा चुके हैं और कई के खिलाफ जांच जारी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया के सामने बिना सबूत के आरोप लगाना उचित नहीं है; अगर उनके पास कोई ठोस प्रमाण हैं तो सरकार जांच करने के लिए तैयार है। उन्होंने दोहराया कि धामी सरकार का संकल्प स्पष्ट है—जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!