Dehradun: देहरादून में दौड़ती एंबुलेंस में लगी आग।

देहरादून के डोईवाला फ्लाईओवर पर एक एंबुलेंस में तब अचानक आग लग गई जब वह एक मरीज को पौड़ी के श्रीनगर बेस हॉस्पिटल से देहरादून लेकर आ रही थी।


अचानक चलती एंबुलेंस में आग लग गई गनीमत रही की एक बड़ा हादसा होने से टल गया। किसी भी प्रकार की जानहानी नहीं हुई, मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। गनीमत यह भी रही कि एंबुलेंस में आग लगते ही मरीज को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट किया गया और देहरादून ले जाया गया।