उत्तराखंड में जमीन धोखाधड़ी पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का डीजीपी को पत्र

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में जमीनों की हो रही धोखाधड़ी को लेकर डीजीपी को पत्र लिखा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आरोप लगाया कि देहरादून समेत प्रदेश में जमीनों की ठगी के मामलों में जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है और 50 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी होने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने नौकरशाही पर सांसदों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पत्राचार के बाद भी पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि जमीन घोटालों की बाढ़ प्रदेश के लिए चिंता का विषय है और पुलिस पर सवाल उठना लाजिमी है। उन्होंने मांग की है कि मामलों की निष्पक्ष और त्वरित जांच हो ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।