उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पहाड़ों पर बादल फटने और तेज बरसात का सीधा असर अब हरिद्वार में दिखाई दे रहा है।

गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान पार कर 93.25 मीटर तक पहुंच चुका है, जो सामान्य से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जबकि खतरे का निशान महज़ 94 मीटर पर है। यानी गंगा अब खतरे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। गंगा तटवर्ती इलाकों को प्रशासन ने अलर्ट मोड पर रखा है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। अगर जलस्तर और बढ़ता है तो गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!