उत्तराखंड : देहरादून में केरल की रहने वाली महिला रेशमा जॉन ने टिहरी गढ़वाल निवासी आशीष सिंह पंवार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और पाँच लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़िता ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात दो वर्ष पूर्व आर्मेनिया में हुई थी। आरोप है कि विवाह का झूठा वादा कर आरोपी ने दिल्ली, हरिद्वार और अन्य स्थानों पर शारीरिक संबंध बनाए और 20 जुलाई को रूड़की के एक होटल में मारपीट कर मोबाइल भी तोड़ दिया। महिला का कहना है कि आरोपी अब किसी और से शादी करने की तैयारी कर रहा है, जबकि पुलिस शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही, जिससे वह दर-दर भटकने को मजबूर है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!