विधानसभा गैरसैंण में विपक्ष का ऐतिहासिक धरना, सदन परिसर में बिस्तर लगाकर बैठे कांग्रेसी

उत्तराखंड के गैरसैंण से आई इन तस्वीरों ने उत्तराखंड की विधानसभा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। रात के दस बजने को हैं और कांग्रेस विधायक सदन परिसर में ही अपने बिस्तर लगाकर धरने पर डटे हुए हैं।

नैनीताल प्रकरण में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष का यह अनोखा प्रदर्शन पहली बार देखने को मिला है।

इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह से फोन पर बातचीत कर उनकी मांगों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विपक्ष की सभी उचित मांगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं और विधायकों से धरना समाप्त कर आवास लौटने की अपील भी की।