उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और प्रदेश की राजनीति में मिथक तोड़ते हुए दोबारा सरकार बनाकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नगर निगम चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जहां देहरादून से मेयर ने एक लाख से अधिक मतों से रिकॉर्ड विजय हासिल की। इसके बाद पंचायत चुनावों में भी भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और यह प्रमाणित हो गया कि जनता का विश्वास पार्टी के साथ है।

चमोली ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा न केवल जीत दर्ज करेगी बल्कि पहले से बेहतर स्थिति में आकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह का संशय नहीं होना चाहिए क्योंकि उत्तराखंड की जनता भाजपा पर भरोसा कर चुकी है।

More Stories
उत्तराखंड में सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद