स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेशवासियों को संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए देश के अमर बलिदानियों, सैनिकों और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उत्तरकाशी, देहरादून समेत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दिवंगतों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनके पुनर्वास और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रभावित इलाकों में सड़क, पुल और आधारभूत ढांचे के पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।


सीएम ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की तेज़ रफ्तार प्रगति, चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने और वैश्विक स्तर पर बढ़ती पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि PM के निर्णय हमेशा भारत माता और देशवासियों के उत्थान के लिए होते हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सेना के साहस और पराक्रम की सराहना की, जिसमें पाकिस्तान को चार दिनों में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया।

CM ने ब्रह्मोस और आकाश मिसाइल जैसे स्वदेशी हथियारों के जरिए भारत की आत्मनिर्भरता पर गर्व जताया और संकल्प लिया कि उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी क्षमता से कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को ग्रामीण क्षेत्रों से मिले प्रचंड समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए निर्वाचन आयोग, पुलिस और सभी विभागों के कर्मियों को सुचारू चुनाव संचालन के लिए धन्यवाद दिया