उत्तराखंड के 12 जनपदों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 11 अगस्त को नामांकन होने हैं. जिसको लेकर भाजपा ने कसी कमर, भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार देर शाम 8 जनपदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, और चार जिलों में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर पार्टी कर रही है विचार मंथन.

4 अगस्त को होना है जिला पंचायत का चुनाव,इस बीच उधम सिंह नगर में कांग्रेस की उदासीनता चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में उदासीन दिख रही है.
भाजपा ने 8 जिलों में उम्मीदवारों की घोषणा की

भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने शुक्रवार देर शाम 8 जनपदों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की. इनमें शामिल हैं:
देहरादून: मधु चौहान
उत्तरकाशी: रमेश चौहान
चमोली: दौलत सिंह बिष्ट
पौड़ी: रचना बुटोला
पिथौरागढ़: जितेंद्र प्रसाद
बागेश्वर: शोभा आर्या
अल्मोड़ा: हेमा गैड़ा
नैनीताल: दीपा दर्म्वाल
इन उम्मीदवारों ने अपने-अपने जिलों में जिला पंचायत सदस्यों को साधने और जीत के लिए जरूरी आंकड़े जुटाने की कवायद शुरू कर दी है.

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!