धामी सरकार ने महिलाओं को रक्षाबंधन पर दिया बड़ा तोहफ़ा, देखें क्या कुछ रहा ख़ास।

उत्तराखंड की समस्त बहनों के लिए धामी सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है  हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 9 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए प्रदेश की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से निशुल्क बस सेवा का लाभ दिया जा रहा है जिसके चलते परिवहन निगम की ओर से संचालित की जाने वाली साधारण बसों में महिलाओं के किराए में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी जिसके तहत महिलाएं यात्रा का लाभ आसानी से बिना किराए के उठा सकती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा ने आदेश जारी करते हुए सभी मंडलीय प्रबंधकों डिपो अधिकारियों तथा चालकों और परिचालकों को निर्देशित किया है कि राज्य की महिलाओं को प्रदेश के भीतर व मार्ग पर उत्तर प्रदेश का भूभाग आने पर भी निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाए।