उत्तराखंड में 2 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जहां एक ओर आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है तो वही जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी नैनीताल नेशनल हाईवे में दो गांव के समीप बड़ा हादसा उस समय टल गया जब पहाड़ से भारी भरकर बोल्डर एक चलती हुई कार के आगे आ गिरा गनीमत यह रही कि बोल्डर कार के बोनट से टकराया जिसके चलते बड़ी जनहानि होने से टल गई। लगातार हो रही बारिस से पहाड़ो से मलबा और पत्थर गिरने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे भारी बारिस के दौरान पहाड़ी मार्गो पर सफर करने से बचें। वही अगर मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक – दो दिन तक भारी बारिश आशंका जताई है ।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!