
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भीषण हादसा होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने चंडी देवी मंदिर और मनसा देवी मंदिर प्रबंधन के साथ मीटिंग की और मंदिर प्रबंधन के साथ हुई मीटिंग में सेफ्टी ऑडिट और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक योजना बनाई गई। जिला प्रशासन ने मीटिंग कर भविष्य में दोनों मंदिरों में से किसी भी एक मंदिर में दुर्घटना ना हो। इसके लिए मंदिर मार्गों पर वन वे व्यवस्था लागू की जाएगी। उसके साथ मंदिर परिसरों में बिजली के कनेक्शन का ऑडिट किया जाएगा और अवैध कनेक्शनों को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों मंदिर परिसर और परिसर के बाहर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन अभियान के तहत कार्रवाई करने जा रहा है। साथ ही रास्ते में टॉयलेट्स और रेस्ट पॉइंट बनाए जाएंगे।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!