सुहागरात पर लापता हुई दुल्हन ,पुलिस ने किया बरामद

बिजनौर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की पहली रात ही एक नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल से लापता हो गई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दुल्हन को सकुशल बरामद कर लिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद दुल्हन को उसके मायके वापस भेज दिया गया।

बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुससेपुर निवासी पंकज की शादी बीते 30 नवंबर को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई थी। विवाह के अगले ही दिन, 1 दिसंबर की रात को, सुहागरात के दौरान दूल्हे पंकज की पत्नी अचानक कमरे से लापता हो गई।

जब पंकज कमरे में पहुंचे और अपनी पत्नी को गायब पाया, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों के साथ मिलकर उन्होंने रात के अंधेरे में दुल्हन की काफी तलाश की। दुल्हन घर से निकलकर गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पहुँच चुकी थी। जंगल में घना अंधेरा और कड़ाके की ठंड होने के कारण वह अत्यधिक घबरा गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने हरकत में आया और रात में ही खोजबीन शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद दुल्हन को सकुशल बरामद कर लिया गया।

समझौते के बाद मायके वापसी

पुलिस थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुल्हन के प्रेम संबंध थे, जिस कारण उसने यह कदम उठाया था। इस घटना के बाद दूल्हे पंकज ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया