विकासनगर में हुई स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

उत्तराखंड : देहरादून के विकासनगर में हुई स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शहीद पुत्र सफीक को गिरफ्तार कर लिया है।

उसके कब्जे से छीना गया आईफोन, डीसीबी एटीएम कार्ड और फरार होने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेन्डर बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शिकायतकर्ता फतेह सिंह को शराब पिलाने के बाद उसका मोबाइल, एटीएम और बाइक छीन ली थी। मामले में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से देर रात आरोपी को दबोच लिया।