उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नैसर्गिक सौंदर्य, आध्यात्मिक ऊर्जा, समृद्ध संस्कृति, शौर्य, पराक्रम और गौरवशाली परंपराओं से ओतप्रोत देवभूमि उत्तराखंड राज्य स्थापना के ‘रजत उत्सव’ के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जी का यह आगमन प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और राज्य की विकास यात्रा में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

More Stories
उत्तराखंड में सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद