उत्तराखंड : बाजपुर नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि मोहल्ला पहाड़ी कॉलोनी में एक खतरनाक कुत्ता पिछले पांच दिनों में सात लोगों पर हमला कर चुका है। ये हमले इतने अचानक और खतरनाक होते हैं कि लोग अब घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह कुत्ता बिना भौंके चुपके से आता है, और टांग या हाथ को मुंह में दबाकर भाग जाता है। जब तक लोग बचाव कर पाते, वो किसी को गंभीर रूप से घायल कर देता है। पीपल वाली गली और आसपास के लोग इस कुत्ते से खासे परेशान हैं। इधर, सरकारी अस्पताल और आवासीय कॉलोनी में भी आवारा कुत्तों के झुंड दिन-रात घूमते रहते हैं। उनकी लगातार भौंकने की आवाज और आक्रामक रवैया चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और उनके परिवारों के लिए परेशानी और डर का सबब बन चुका है।
सिर्फ कुत्ते ही नहीं, बल्कि बाजपुर के बेरिया रोड पर रात के समय आवारा मवेशियों का जमावड़ा भी देखने को मिलता है, जिससे कभी भी गंभीर सड़क हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इस पर मंगलवार को बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने मीडिया से कहा — “आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं, साथ ही सीएमएस से भी उचित समाधान के लिए बात की जाएगी।”

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!