बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रही,विशेष पूजा पर उठे विवाद पर केदारनाथ विधायक ने की टिप्पणी !

उत्तराखंड : नए बोर्ड के गठन के बाद से बद्रीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बदरीनाथ के रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा महाभिषेक व अन्य पूजाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गंभीर आपत्ति जताने के बाद उठा है। रावल की आपत्ति के बाद बीकेटीसी में हड़कंप मचा हुआ है।

वही केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि लाखों लोग दर्शन करने देश-विदेश से आते हैं सारी व्यवस्थाएं सही रहती है लेकिन इन सब के बीच कभी-कभी थोड़ी बहुत घटनाएं हो जाती हैं सरकार जल्द ही इस पर कोई ठोस निर्णय लेगी