उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन ने पूरे प्रदेश में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ा दी। एफआरआई मैदान में हुए समारोह में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की भाषा, संस्कृति और विकास यात्रा की सराहना करते हुए राज्य के उज्जवल भविष्य की बात कही। भाजपा विधायक खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब उत्तराखंडी बोली में जनता से संवाद किया तो यह दिलों को छू गया। विधायक सुरेश सिंह चौहान और दुर्गेश्वर लाल ने इसे गरीबों और किसानों के प्रति संवेदना से भरा भाषण बताया।


आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग, वेलनेस और जड़ी-बूटियों की अपार संभावनाओं पर जो जोर दिया,

वह प्रदेश के लिए दिशा-सूचक है। वहीं स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि प्रधानमंत्री का यहां आना ही अपने आप में संदेश है कि आने वाला समय उत्तराखंड का होगा और यह राज्य देश में नंबर वन बनने की ओर अग्रसर है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!