उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपनी श्रृंखला को जारी रखते हुए, उन्होंने यहाँ ‘माल्टा प्रतियोगिता’ और ‘माल्टा पार्टी’ आयोजित की। इस कार्यक्रम में न सिर्फ स्थानीय लोगों और किसानों ने हिस्सा लिया, बल्कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे, जिससे यह आयोजन राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बन गया।


मेन्यू में उत्तराखंड का स्वाद
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक उत्तराखंडी स्वाद की झलक भी देखने को मिली। पार्टी में आए लोगों को माल्टा के साथ-साथ अदरक की फीकी चाय और हरिद्वार के प्रसिद्ध गुड़ की कटक परोसी गई। रावत ने बताया कि यह मेल उत्तराखंड की संस्कृति की सादगी और स्वाद को दर्शाता है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!