पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, उत्तराखंड को दी 1200 करोड़ की मदद

पीएम मोदी आज देहरादून पहुंचे जहां उन्होंने आपदा रावत एवं बचाव कार्य से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के विभिन्न क्षेत्र में आई आपदा की स्थिति और संचालित किए गए राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी साझा की।

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने आपदा राहत एवं बचाव कार्य के लिए 1200 करोड़ रुपए की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से आपदा में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹2 लाख एवं घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।आपदा में अनाथ हुए बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से सहायता प्रदान कर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत क्षतिग्रस्त घरों के पूर्ण निर्माण के लिए विशेष परियोजना चलाई जाएगी और सड़कों विद्यालयों के पूर्ण निर्माण के लिए केंद्र सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।