द्वाराहाट के कफ़लानी में युवक लापता, तेंदुवे के हमले का लगा रहे अंदेशा

उत्तराखंड : द्वाराहाट तहसील के ग्राम भाषी कफ़लानी में बीती रात 6.30 बजे से एक युवक जोकि पेशे से चालक है अपने घर के करीब उतरा और घर से महज 100मीटर पहले उसकी तेज आवाज सुनाई दी मगर वो घर नहीं पहुंचा।उसकी आवाज सुनकर घरवाले घर से बाहर निकले और उसकी तलाश की आवाज लगाई मगर कोई पता नहीं चला।इस बात की खबर जब गांव वालों को हुई तो सभी लोग युवक की तलाश में जंगल में चारों ओर गए मगर युवक कही नहीं मिला।इस बात की सूचना उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार राज को दी गई।

उपजिलाधिकारी भी रात को ही मौके पर पहुंचे और सुबह भी पहुंचे वन विभाग की टीम रेगुलर पुलिस राजस्व पुलिस के साथ ग्रामीण सभी लोगों ने जंगल में कांबिंग की मगर कोई पता नहीं चल पाया।युवक का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था हालांकि उपजिलाधिकारी द्वाराहाट ने युवक का फोन नम्बर सर्विलांश में लगा दिया है।मगर अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।सुबह एक बात चौंकाने वाली तब हुई जब सुबह युवक का फोन ऑन मिला और युवक की बहन ने काल लगाया मगर बात नहीं हो पाई।जो भी हो युवक के गायब होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । विभाग और ग्रामीण लगातार खोज में लगे हुवे हैं ।युवक की गुमशुदगी दर्ज की जा चुकी है।लापता युवक का फाइल फोटो संलग्न है युवक का नाम नीरज आर्य उम्र करीब 25से 26 वर्ष बताई जा रही है।