उत्तराखंड: देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 13 लॉन्ग रेंज सायरनों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये सायरन आपातकालीन स्थिति में एक साथ बजकर लोगों को तुरंत अलर्ट करेंगे और किसी भी बड़ी घटना से पहले जनहानि को रोका जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीक से लोगों के जीवन को और अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी तथा समय रहते उन्हें सचेत किया जा सकेगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए दून पुलिस और पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि यह व्यवस्था शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाएगी।


More Stories
उत्तराखंड में सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद