देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने संत महात्माओं से लिया आशीर्वाद

उत्तराखंड : देहरादून स्थित शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी श्री रविंद्रपुरी जी महाराज का स्वागत-अभिनंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और राज्य की आध्यात्मिक उन्नति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।