उत्तराखंड : देहरादून के माजरीमाफी स्थित प्रख्यात माँ पीताम्बरा बगलामुखी शक्तिपीठ में चोरों ने रविवार रात सूतक के चलते बंद रहे मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। सोमवार सुबह कपाट खुलने पर घटना का खुलासा हुआ तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला, जबकि अन्य सामान सुरक्षित रहा।

मंदिर के संस्थापक और प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश नौटियाल ने बताया कि चोर दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए हैं, जिसकी राशि का आकलन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!