उत्तराखंड : देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आमंत्रण पत्र विवादों में घिर गया है। बीजेपी प्रवक्ता कमलेश रमन का आरोप है कि कार्ड में उत्तराखंड शासन और जिला पंचायत का मोनोग्राम इस्तेमाल किया गया है, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत और अध्यक्षता यशपाल आर्य के नाम डाले गए हैं। उनका कहना है कि शपथ समारोह एक सरकारी कार्यक्रम होता है, जिसकी अध्यक्षता जिला अधिकारी करते हैं, ऐसे में किसी पार्टी नेता का नाम डालना नियमों का उल्लंघन है। अब यह जांच का विषय है कि कार्ड असली है या फर्जी, और अगर फर्जी है तो यह कहां से छपा, जबकि असली हुआ तो कांग्रेस नेताओं पर सरकारी अधिकारों के दुरुपयोग का संदेह गहराता है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!