विकासनगर :जौनसार-बावर जनजाति क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनोल महासू मंदिर सहित थैना,दसौऊ, दौहा, बिसोई लखवाड आदि आदि मंदिरों में दो दिवसीय पारंपरिक जागड़ा पर्व विधि विधान के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया
जागड़ा पर्व में शामिल होने के लिए जौनसार-बावर के अलावा टिहरी, उत्तरकाशी और हिमाचल प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु रोडवेज बसों, टैक्सियों और निजी वाहनों से हनोल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महासू देवता के दर्शन कर मंगल जीवन की कामना की। साथ ही रात्रि जागरण, भजन-कीर्तन और भंडारे में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुख़्ता इंतज़ाम किए। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन ने ड्रोन से निगरानी की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहरा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार तथा सीओ विकासनगर बी.एल. शाह प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर मौजूद रहे और शांति व्यवस्था की निगरानी की।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!