जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं

उत्तराखंड : गुरूवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में शिरकत कर जनता की समस्याओं को सुना।

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।साथ ही कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प दोहराया। और साथ हि उन्होंने कहा कि इस वर्ष चारधाम यात्रा को और भी सुगम और व्यवस्थित बनाया जाएगा। कहा की आपदा से  हमेशा सामना होता है हमारा। लेकिन इन सब से लड़कर भी आगे बढ़ेंगे हम ।