चंपावत में पांच केंद्रों में संपन्न होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा
आयोग द्वारा आयोजित पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा को कल रविवार को चंपावत के पांच परीक्षा केंद्रों में संपन्न कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति ने जानकारी देते हुए बताया।पुलिस आरक्षी लिखित परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को कल चंपावत में पांच परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 से लेकर दोपहर 1:00 तक बजे तक सकुशल संपन्न किया जाएगा। भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल परीक्षा केंद्रों में लगाया जाएगा। एसपी चंपावत ने बताया परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिजिटल वॉच व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की किसी को भी अनुमति नहीं होगी।

कहा सभी प्रतिभागी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। एसपी चंपावत ने बताया सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरो से लैस किए गए हैं। नोडल अधिकारी के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने बताया इस बार 1549 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। एसपी चंपावत ने सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा की शुभकामनाएं दीं है।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!