उत्तराखंड :उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंध्र प्रदेश का अपना दौरा तत्काल रद्द कर दिया है। इसके बाद वे सीधे देहरादून स्थित राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक इकर धराली में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी एजेंसियां युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी रहें। शासन प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।

More Stories
उत्तराखंड में सत्र शुरू होते ही छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद