पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सत्ता के दबाव में चुनावी खेल रचा जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने से बचाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि ज़मीनी सच्चाई ये है कि कई जगहों पर भाजपा तीसरे नंबर पर खिसक गई है। हरिश रावत ने देहरादून का उदाहरण देते हुए कहा कि मीडिया की नजरें जहां सबसे ज्यादा रहती हैं, वहां भी भाजपा की हालत सबके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकार को भी चुनाव के बाद एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया, जबकि आरक्षण पहले ही तय होना चाहिए था। और कांग्रेस के उम्मीदवार को रोकने के लिए साजिश की गई, लेकिन भाजपा को फिर भी हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब एकजुट होकर इसका जवाब देंगे।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
जम्मू-कश्मीर डोडा हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद
उत्तराखण्ड में बेलगाम घूम रही ई रिक्शा पर लगेगी लगाम!